नगर परिषद मझौली में स्वच्छता संकल्प माह समापन समारोह आयोजित

जबलपुर दर्पण संवाददाता नगर मझौली। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी मौसम पालेवार के मार्गदर्शन परनगर परिषद मझौली में स्वच्छता संकल्प माह के अंतर्गत निर्देश अनुसार नगर मझोली में स्वच्छता संकल्प माह मनाया गया इसके अंतर्गत नगर में स्वच्छता संबंधित समस्त गतिविधियों को विशेष अभियान के रूप में आयोजित कराया गया और समापन दिवस पर कचरा संग्रहण वाहनों को फूल माला से सजा कर निकाय में रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया एवं समस्त जनता से अनुरोध किया गया कि वह अपने नगर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने हेतु सभी लोग सहयोग करें और अपने घर से ही कचरा अलग अलग करके कचरा गाड़ी में डाले ताकि हम अपने नगर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बना सके इसके उपरांत सभी सफाई कर्मचारियों का फूल माला के साथ सम्मान किया गया कार्यक्रम में नगर के आमजन,पत्रकार बंधु सहित नगर परिषद् के अधिकारी/कर्मचारी गण एवं सहयोगी संस्था रॉस इंडिया टीम तथा सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।



