विश्व शान्ति श्रीराम महायज्ञ प्रारंभ

जबलपुर/सिहोरा। सिहोरा तहसील क्षेत्र में होने जा रहे विश्व शान्ति श्रीराम महायज्ञ की सारी तैयारियां पूर्ण रूप से हो गई हैं । यज्ञ स्थल से लेकर परिक्रमा फेरी तक सारी सुविधाएं तैयार हो गई हैं।
विश्व शान्ति श्रीराम महायज्ञ 1 मार्च से शुरुआत होंगी और 10 मार्च को इसका समापन हो जायेगा । श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत श्री श्री 1008 श्री बाल संत सीताशरण जू महाराज की उपस्थिति में बाबा ताल शिव मंदिर स्थित के निकट पर होने जा रहा है ।जिसकी शुरुआत दोपहर 12 बजे के दौरान कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होंगी । प्रत्येक दिवस 3 बजे से कथा वाचन किया जायेगा जो शाम 7 बजे तक चलेगा। इस विश्व शान्ति महायज्ञ को लेकर नगर के गणमान्य नागरिक सहित सभी धर्म प्रेमियों ने सारी तैयारियां पूर्ण रूप से कर ली है ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश



