इंडियाज़ गॉट टैलेंट के मंच पर इशिता विश्वकर्मा ने मोह लिया माधुरी दीक्षित का मन

जबलपुर दर्पण। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के टैलेंट बेस्ड रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट के प्रतिष्ठित मंच पर जबर्दस्त टैलेंट देखने को मिल रहा है। अब इस सीज़न के टॉप 12 कंटेस्टेंट्स के साथ यह मुकाबला और कड़ा हो गया है,जहां हर परफॉर्मर जज शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, बादशाह, मनोज मुंतशिर और किरण खेर के सामने अपना बेस्ट दे रहे हैं। इस वीकेंड एक्टर्स माधुरी दीक्षित, संजय कपूर और मानव कौल अपनी नई थ्रिलर सीरीज़ ‘द फेम गेम’ को प्रमोट करने आएंगे और इंडियाज़ गॉट टैलेंट का शानदार टैलेंट सेलिब्रेट करेंगे। इस मौके पर इशिता विश्वकर्मा धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित पर अपनी आवाज़ का जादू चलाएंगी और ‘एक दो तीन’ और ‘काहे छेड़ छेड़ मोहे’ जैसे शानदार चार्टबस्टर गानों पर अपनी जोरदार प्रस्तुति देकर माधुरी दीक्षित का आशीर्वाद हासिल करेंगी। इतना ही नहीं, ये सेलिब्रेटेड एक्ट्रेस ‘छोटी लता’ यानी इशिता की मां के साथ एक दिल छू लेने वाला लम्हा भी गुजारेंगी और उन्हें एक गणेश मूर्ति भी भेंट करेंगी। दो अलग-अलग जॉनर्स के इन गानों पर इशिता विश्वकर्मा की परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर माधुरी दीक्षित ने कहा, “आपने जो दोनों गाने गाए, इनके जॉनर्स एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। जहां एक गाना क्लासिकल या सेमीक्लासिकल है, वहीं दूसरा गाना पूरी तरह से बॉलीवुड सॉन्ग है। आपने इतनी सफाई, मस्ती और पूरे एक्सप्रेशन के साथ ये गाने गाए कि मुझे कहना पड़ेगा कि यह कमाल का था। माधुरी दीक्षित ने आगे कहा, “मैं जानती हूं आप लता दी की बड़ी फैन हैं और दुर्भाग्य से वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मैं आपकी आवाज में वो लगन देख सकती हूं। आपने अपने हर गाने की हर लाइन में जो एक्सप्रेशंस दिए वो कमाल के थे। मैं आपको प्लेबैक सिंगर के रूप में फिल्मों के लिए काम करते देखना चाहती हूं।


