खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मातृ शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति का हिस्सा:राकेश सिंह

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया महिलाओं का सम्मान

जबलपुर दर्पण नप्र। महिला दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साँसद श्री सिंह ने कहा हमारा देश जितना वीर महापुरुषों के लिए जाना जाता है उतना ही वीरांगनाओं के लिए भी जाना जाता है। इसका उदाहरण बुंदेलखंड में में रानी लक्ष्मीबाई, मालवा में रानी अहिल्या बाई और हमारे महाकौशल का गौरव रानी दुर्गावती है। जिन्होंने अपने पराक्रम और वीरता से दुश्मनों को बता दिया कि भारत की नारी न सिर्फ अपने परिवार की जिम्मेदारी को निभाती है बल्कि आवश्यकता पड़ने पर देश के सम्मान और मातृभूमि की रक्षा के लिए तलवार भी उठा सकती है। महिला एक माँ,बहिन,बेटी और पत्नी के रूप में हर पल हमारी चिंता करती है। जितना त्याग एक महिला कर सकती है उतना पुरुष नही कर सकते है। आज महिला दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हमने ऐसी महिलाओं का सम्मान किया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष एवँ कार्यक्रम संयोजक नगर अध्यक्ष श्रीमति रूपा राव ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर संत ज्ञानेश्वरी दीदी,डॉ हंसाबेन शाह, डॉ कविता सचदेवा के साथ 15 महिला सफाई मित्र बहिनो का सम्मान किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता,वरिष्ठ नेत्री पूर्व साँसद जयश्री बैनर्जी,संत ज्ञानेश्वरी दीदी,प्रदेश महामंत्री अश्वनी परांजपे,पूर्व महापौर स्वाति गोडबोले,कांतिरावत मिश्रा,वरिष्ठ नेता सुषमा जैन, रजनी यादव,रत्ना श्रीवास्तव, चोपड़ा दीदी के साथ लवलीन आंनद,संतोषी ठाकुर,डिम्पी विश्वकर्मा,मधुबाला राजपूत, विभा उपाध्याय,मीना मरकाम, सीमा सिंह,नीतू सिंह,दीपमाला केसरवानी,सुम्मी सोनाने,सुमन यादव,दीपमाला सोनकर आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88