जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
दिवाली में हुई रांगोली प्रतियोगिता….

जबलपुर दर्पण। दिवाली के पावन पर्व पर जयनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें विद्यालय के भैया बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया रांगोली प्रतियोगिता शिशु वर्ग में हर्षित रैकवार प्रथम, आयान यादव द्वितीय, मिस्टी रजक एवं नैंसी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में रूही गुप्ता प्रथम, पूजा साहू द्वितीय,चिराग झरिया और आदित्य सेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर पूनम दुबे, नीलम साहू और विनायक तिवारी ने निर्णायक की भूमिका अदा की।



