डी एन जैन महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

जबलपुर दर्पण । डी एन जैन महाविद्यालय में आज दिनांक 30 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।प्राचार्य डॉ तरुण कुमार बाजपेयी ने हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। द्वितीय चरण में छात्र छात्राओं ने शतरंज, बैडमिंटन, क्रिकेट एवं भारतीय खेल पिट्टू खेलकर राष्ट्रीय खेल दिवस को सार्थक किया।आज के कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अनुराग नामदेव एवं एन सी सी अधिकारी प्रो.अमित कश्यप ने किया । डाॅ. शिखा ताम्रकार, प्रो. राधा मौर्य एवं प्रो. शुभागी गौतम का सक्रिय सहयोग कार्यक्रम को अविस्मरणीय बनाने में अत्यंत उल्लेखनीय रहा।



