जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गणतंत्र दिवस से पूर्व हो नगर निगम सीमा के शाला भवनों का निरीक्षण

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 29/12/22 को श्रीमान कलेक्टर महोदय जी द्वारा समीक्षा बैठक बुलाई गयी थी जिसमें स्पष्ट लिखित आदेश उनके द्वारा तथा जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक के द्वारा नगरीय निकाय के सभी जोन प्रभारियों तथा संभागीय अधिकारीयों को निर्देश दिए गए थे। शाला भवन में पेयजल एवं शौचालयों में रनिंग वाटर की उपलब्धता। शौचालय में मरम्मत कार्य। शाला भवन में रंगाई, पुताई, मरम्मत, पेंटिंग, विधुत व्यवस्था का कार्य। शाला परिसर की साफ सफाई
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि सभी पत्रों में इस बात का विशेष उल्लेख है कि उपरोक्त सभी कार्य नगर निगम द्वारा नागरिकों से लिए जाने वाले “शिक्षा उपकर” की राशि से करायी जानी है।अंतिम कार्य तिथि भी 20/1/23 निर्धारित कर दी गयी थी।नगर के सभी शासकीय स्कूलों की देखरेख की सारी जिम्मेदारी संभागीय अधिकारीयों /जोन प्रभारियों की है। संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर, चंदा सोनी, पुष्पा रघुवंशी, आशा सिसोदिया,चंद्रभान साहू,ऋषि पाठक, भास्कर गुप्ता आदि ने मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88