सासंद खेल महोत्सव में सेंट अब्राहम स्कूल के विद्यार्थियों ने खेले पारम्परिक खेल

जबलपुर दर्पण। रानीताल स्टेडियम में चल रहे 12 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव में सेंट अब्राहम नर्सरी स्कूल के विद्यार्थि सम्मिलत होकर पारम्परिक खेल का आनंद उठाया साथ ही सर्टिफिकेट हासिल कर बच्चे मुस्कुराते हुए अपने घर लौटे, इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने कहा के इंसानी जिंदगी में खेलों की खास अहमियत है, समाजिक ढांचें में टीम वर्क और अच्छी सेहत की अहमियत के लिए खेल बेहद ज़रूरी हैं, स्कूल संचालक डॉ रफीक खान ने जबलपूर के लोकप्रिय संसद राकेश सिंह जी से मिलकर उनके प्रति कृतज्ञता जाहिर कर उनका आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या श्रीमती नीलोफर खान, शिक्षक मजहर नियाजी, मोहम्मद वारिस, शिरीन इकबाल, शाहीन बानो आदि उपस्थित रहे।



