ग्राम सरसवा में चला घर चलो घर-घर चलो अभियान

जबलपुर दर्पण। पनागर विधानसभा के बेलखाडू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में ग्राम सरसवा और ग्राम जटवा में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश अनुसार “घर चलो घर घर चलो अभियान” के कार्यक्रम रखा गया, जहां ग्राम वासियों ने छेत्रीय समस्याओं के बारे में जनकारी दी। भाजपा सरकार में बढ़ती महगाई से हो रही परेशानी से आम आदमी, खासकर महिलाएं परेशान हैं , गांव की महिलाओं ने बताया कि पहले कमालनाथ जी की सरकार 100/ प्रति महीना बिजली बिल आता था लेकिन अब दो हजार से पांच हजार तक प्रति महीना बिजली का बिल आ रहा है खाने का तेल और और सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं जिसके कारण घर चलाना मुस्किल हो रहा है, मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि लगभग एक साल से मनरेगा में काम नहीं दिया जा रहा है, और कुछ मजदूरों की पहले की मजदूरी भी नहीं मिली है। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सम्मति सैनी, संगीता सिंह जी, विनीता यादव, मनीष पटेल, मुकेश सोनी, अनंतराम पटेल, जोगेंद्र पटेल, कपिल पटेल, अर्जुन पटेल, बेडीलाल चौधरी, रंजीत चौधरी, लक्ष्मण चौधरी आदि उपस्थित थे।