संत अलॉयसियस महाविद्यालय एनक्ट्मेंट में आया प्रथम

जबलपुर दर्पण। भारतीय मेडिकल एसोसिएशन द्वारा दिनांक 8 मार्च 2022 को कृष्णा होटल में एक अंतर महाविद्यालीन “ स्ट्रोंग वीमेन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नगर के लगभग २५ महाविद्यालयो ने प्रतिभागिता की।क्षइसके अंतर्गत संत अलॉयसियस महाविद्यालय (स्वशासी), के चार छात्रों ने प्रतिभागिता की जिसमे से शाम्भवी भनोट ने एनक्ट्मेंट के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया। उलेखनीय है कि शाम्भवी भनोट ने आनंदीबाई बेन (प्रथम भारतीय महिला चिकित्सक ) के किरदार को अपने अभिनय द्वारा साकार किया I उसकी इस उपलब्धी पर महाविद्यालयके प्राचार्य डॉ. फा. जी. वलन अरासू, उप-प्राचार्य डॉ. कल्लोल दास, महिला प्रकोष्ट प्रभारी डॉ. एन्थोनिमा रोबिन एवंसमस्त महाविद्यालय द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया तथा शुभकामनाये दी गई।



