अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मदन महल थाना अंतर्गत दूसरी लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले लुटेरे पहुंचे हवालात

जबलपुर दर्पण नप्र। मदन महल थाना अंतर्गत एक बार फिर क्षेत्रीय जनों ने किसी अंजान व्यक्ति की मदद करते हुए दो मोबाइल फोन लुटेरों को अपनी सूजबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए चोरी को पकड़कर मदन महल पुलिस के हवाले कर दिया।प्राप्त जानकारी अनुसार रात करीब 10 बजे के आस पास मदनमहल अंडरब्रिज के पास एक राहगीर मोबाइल फ़ोन पर बात करते हुए पैदल रोड पर जा रहा था,तभी पीछे से आ रहे दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया और भागने लगे तभी उक्त व्यक्ति ने एक लड़के को पकड़ लिया तभी दोनों बदमाश युवक बाइक छोड़ कर भागने लगे तभी क्षेत्रीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया




