पुलिस थाना मझौली मैं शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू — पुलिस थाना मझौली मैं पुलिस प्रशासन के साथ गणमान्य नागरिकों की शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें शांति और सद्भाव के साथ मनाएं होली का पर्व, डीजे पर प्रतिबंध
रंगों का त्योहार होली शांति और सद्भावना के साथ मनाएं। होली की त्योहार में कोई भी ऐसी स्थिति न बने की लोगों को किसी तरीके से परेशानी हो पुलिस और प्रशासन ने जो भी गाइडलाइन तय की है उसी के मुताबिक होलिका का दहन करें
डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा सिर्फ दो साउंड बॉक्स लगाने की अनुमति रहेगी। यह बात पुलिस प्रशासन और
गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मझौली थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ओर सभी अधिकारियों की मौजूदगी में कहा गया
मझौली थाना प्रभारी सज्जन सिंह, नगर परिषद अधिकारी मौसम पालेवार,अभिलाष मिश्रा,समस्त पुलिस स्टाप मौजूद थे
आयोजित शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान शकील भाईजान, राजू साहू,जितेंद्र ताम्रकार, सुरेश मांझी, मुंडा भाईजान दिनेश कांत चौबे, विजय नेता सुभाष सराफ के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि धुरेड़ी के दिन नगर परिषद द्वारा दोनों समय जलापूर्ति की जाएगी। वहीं बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित बनाए रखने के लिए भी बिजली कंपनी के अधिकारियों को कहा गया।



