क्राईम ब्रांच व गोसलपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध शराब तस्कर पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नप्र। क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गोसलपुर अंतर्गत ग्राम पथरई में देशमुख के बने मकान से शिफ्ट कार क्र एमपी 20 सीएल 6032 में अवैध शराब भारी मात्रा में लोड की जा रही हैं। मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जहॉ शिफ्ट कार खड़ी दिखी,पुलिस को देखकर एक युवक कार से उतरकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया,जिसने पूछताछ में अपना नाम रंजीत साहू बताया,कार में 14 पेटी अंग्रेजी शराब ऑफिसर च्वाईस आई.बी.गोवा कम्पनी की रखी मिली जिसके सम्बंध में पूछताछ करने पर खेत मे बने मकान में रखी शराब की पेटियों में से लोड करना बताया,मकान की तलाशी ली गयी तो मकान के अंदर 12 पेटी बीयर,46 पेटी विभिन्न कम्पनी ऑल सीजन, मैकडावल,गोवा,ओल्डमंक, अंग्रेजी शराब की रखी हुई मिली, मकान के अंदर एवं कार में रखी 60 पेटी विभिन्न कम्पनियों की अंग्रेजी शराब तथा 12 बॉटल बीयर कीेमती लगभग 5 लाख रूपये कार सहित जप्त कर उक्त शराब कहा से लेकर जा रहा था के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही है।



