बरेला थाना क्षेत्र के कुख्यात बदमाशो पर एन.एस.ए की कार्यवाही

जबलपुर दर्पण नप्र। बरेला थाना प्रभारी जितेंद्र यादव से प्राप्त जानकारी अनुसार किसानी मोहल्ला बरेला निवासी दोनों सगे भाई सोनू यादव,मोनू यादव पिता स्वर्गीय संतोष यादव अपने साथियों के साथ हथियारों से लैश होकर बलवा कर बरेला निवासी नरेश गुप्ता,मोहन गुप्ता,वैभव गुप्ता,शिवम गुप्ता,मनोरमा गुप्ता आदि पर हमला कर प्राणघातक चोटें पहुंचाई थी, दोनों भाई अपराधी प्रवृत्ति के है। इनके विरुद्ध हत्या का प्रयास,शासकीय कार्य में व्यवधान,मारपीट,सट्टा आदि के अपराध न्यायालय में विचाराधीन है। इनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई, किंतु आदतों में सुधार न लाकर लगातार अपराध घटित किये जा रहे है। इनके कारण मानव जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है,जिसको देखते हुए इनके विरूद्ध एन.एस.ए.का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिला दण्डाधिकारी डॉ.इलैयाराजा टी. के द्वारा दोनों सगे भाइयो पर एन.एस.ए.का वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने आदेशित किये जाने पर दोनो शातिर बदमाश मोनू यादव वर्तमान में जेल में है। फरार सोनू यादव को जारी एनएसए के वारंट में गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध कराया जा रहा है।


