आंदोलन को लेकर सहकारिता समिति कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

मांगे नहीं मानने पर सामुहिक रूप से आंदोलन करने की चेतावनी
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो।मध्य प्रदेश सरकारी कर्मचारी संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन आंदोलन से संबंधित ज्ञापन सौंपा गए हैं। बताया गया कि सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गई है, जिसे ज्ञापन में भी उल्लेख किया गया है। जानकारी में बताया गया कि 10/03/ 2022 को आदेश जारी किया गया था, जो मंत्री के द्वारा दिया गया जो आश्वासन के अनुरूप नहीं है। कर्मचारी के हित में नहीं है, जिस कारण से सहकारी समिति के कर्मचारियों को कलेक्टर महोदय के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया हैं। ज्ञापन में बताया गया कि अपनी मांगों को लेकर 16/03/2022 को प्रदेश स्तर पर ज्ञापन दिया गया था, लेकिन सरकार के द्वारा इनकी बातों में ध्यान नही दिया गया। बताया गया कि अब इनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो समस्त कर्मचारी के द्वारा आगामी 23/03/2022 से कलम बंद आंदोलन पर रहेंगे। ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष अंबिका पांडे, उपाध्यक्ष एनके साहू, प्रदेश प्रतिनिधि अमित दुबे, सचिब शेषमणि ठाकुर, राघवेंद्र राजपूत, नरेश विश्वकर्मा सहित अन्य संगठन कर्मचारी व अन्य लोग मौजूद रहे।



