खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा:11 प्रतिशत महंगाई भत्ते के हुए आदेश जारी

जबलपुर दर्पण नप्र। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश आज जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान मूल वेतन पर 1 मार्च 2022 से (भुगतान अप्रैल 2022) 11 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता देय होगा। कर्मचारियों को 1 मार्च 2022 से कुल 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।



