“राष्ट्रीय मतदाता दिवस”के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन:शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन

जबलपुर दर्पण नप्र पाटन/राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। पाटन नगर के शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय में दिनांक 24/03/2022 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर “पोस्टर प्रतियोगिता”का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. आशीष जैन द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस कि महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत कराया गया, साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ.सुनील गिरि एवं डॉ.समीक्षा तिवारी का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम में डॉ.गीता शर्मा,डॉ. बाज़गा अतहर,श्रीमति तौकीर खान,डॉ.विभा पाण्डेय,कु.प्रीति सेन एवं समस्त महाविद्यालयीन परिवार शामिल रहा। कार्यक्रम में बी.ए,बी.एस.सी.बी.कॉम के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर निकिता लोधी, द्वितीय स्थान पूजा ठाकुर,तृतीय स्थान राजेश्वरी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत मेें आभार प्रदर्शन डॉ.राजकुमारी सेन द्वारा किया गया।




