आप ने मनाया शहीद दिवस

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी जबलपुर इकाई के द्वारा शहीदे आज़म भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु की 91 पुण्यतिथि पर सभी महान व्यक्तित्व को सादर नमन करते हुए कटंगा चोक पर शाम 7 बजे एक दिया शहीदों के नाम जला कर शहिदो की स्मृति मे नतमस्तक होकर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। आज के कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश डा,मुकेश जायसवाल प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा समलीत हुए प्रदेश संगठन मंत्री डा,जायसवाल ने कहा युवाओ के आदर्श भगतसिंह के संदेशो को जन जन तक पहुँचाने के लिए आम आदमी पार्टी वचनब्ध है। पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए शहीदे ए आजम भगत सिंह शहीद दिवस पर आम आदमी पार्टी पंजाब सरकार ने हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया पंजाब सरकार ने शहीद दिवस पर प्रदेश में अवकाश घोषित कर दिया देश में पहली बार किसी पार्टी मख्यमंत्री पद की शपथ शहिदे ऐ आजम भगत सिंह जी के गांव में ली डॉ जायसवाल ने कहा हम अपने जीवन मे प्रतिकात्मक रूप से उतार सके यही हमारी सच्ची श्रद्धांजली होगी। इस अवसर पर बृजेश चतुर्वेदी, युवराज विश्वकर्मा, अमरेश पटेल, मदन शर्मा, प्रवीण परसाई, आशीष वैभव, जगदीश माली, हरीश श्रीवास्तव, प्रशांत चौकसे, सुधीर खरे, रामकिशोर शिवहरे, एस के पवैया, चंद्र भूषण ठाकुर, प्रशांत चौकसे, अनु अनवर देवी सिंह जगदीश विश्वकर्मा चंद्रभान विश्वकर्मा जगदीश माली सोनू विशवकर्मा पंचम झा शिव कुमार सिंह विनोद जैन नवीन विशवकर्मा रीतेश सिंह सम्लित हुये।



