मजदूर संघ हथौड़ा की आम सभा का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। जीसीएफ मजदूर संघ हथौड़ा की आम सभा का आयोजन किया गया। मिठाई लाल रजक की अध्यक्षता में सभी अनुभागो के कर्मचारी साथियों ने आमसभा में शिरकत की। आम सभा में अध्यक्ष द्वारा आगामी कार्य समिति चुनाव के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। आम सभा में जाहिर तौर पर अन्य यूनियनों की विचारधारा से त्रस्त होकर लाल झंडे के प्रति समर्पण दिखाते हुए जीसीएफ मजदूर संघ हथोड़ा में शामिल होने वाले साथियों का स्वागत भी किया गया। कार्य समिति प्रत्याशी सिलेक्शन कमेटी द्वारा तय किए गए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी की गई रोहित यादव , राजा पांडे , आशीष विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, बीरबल सिंह, अमित चंदेल , राहुल गुप्ता, राजेश भारती रितेश बेन, पार्थ ओझा। आम सभा में शामिल सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में बुलंद आवाज के साथ ऑर्डीनेंस फैक्ट्री योग के निगमीकरण में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल संगठन के नेताओं को जड़ से उखाड़ने का संकल्प लिया। रुपेश तिवारी, कन्हैया केवट, राजेश शर्मा , सुलेख राजपूत, सुदीप्त, दीप ,राजेश गुप्ता , सैकत बनर्जी, अरुण कनौजिया, विजय सिंह, रोहित ठाकुर अनिल चंदेल, उत्तम विश्वास इत्यादि उपस्थित थे।



