जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
युवा सिख संगठन प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

जबलपुर दर्पण। सरदार सुरजीत सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा सिख संगठन का स्वागत श्री गुरुद्वारा सिंकालीगढ़ साहिब शारदा चौक जबलपुर के प्रधान कल्लू सिंह एवं जालम सिंह आदि साथियों द्वारा स्वागत किया गया। नवनियुक्त महानगर महामंत्री बहादुर सिंह का भी स्वागत हुआ। बैठक में गुरुद्वारे की बिल्डिंग तथा निस्तार की व्यवस्था ना होने एवं अन्य समाज की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया। जल्द इस को लेकर सीकलीगढ़ समाज जो कि सिख समाज का महत्वपूर्ण अंग है लेकर समाज के साथियों की एक कमेटी बनाई जाएगी तथा सीकलीगढ़ समाज के सहयोग के लिए संगठन पूर्ण रूप से काम करेगा।



