श्री सिद्ध शक्तिपीठ भटौली में स्थापित होगा अंखड ज्योति कलश

जबलपुर दर्पण। सनातन वैदिक परापंराओ के अनुसार हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर पुज्य गुरूदेव व्दादश पीठाधीश्वर दण्डी स्वामी कलिकानंद प्यारेनंद सरस्वती महाराज व्दारा स्थापित मां भगवती विराट काली श्री कालीधाम भटौली ग्वारीघाट के सरक्षंण मे कालीधाम पीठाधीश्वर डाँ स्वामी राधे चैतन्य महाराज के सनिध्य मे शक्तिपीठ मे नवदिवसीय अंखड ज्योति प्रज्ज्वलित कर स्थापित की जायेगी। पूज्य डाँ स्वामी राधे चैतन्य महाराज ने बताया की सभी श्रृध्दालुओ के व्दारा मां विराट काली के समक्ष मनोकामना और स्वास्थ्य, वैभव ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए अंखड ज्योति प्रज्ज्वलित होती है जिन भक्तों को अखंड ज्योति प्रज्जवलित कराना हो वो करा सकते है



