भेड़ाघाट में संभाग स्तरीय बैठक सह प्रशिक्षण शुरू

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की तीन दिवसीय संभाग स्तारीय बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन स्थानीय भेड़ाघाट में आज से प्रारंभ हुई। तीन दिनों तक चलने वाले इस बैठक सह प्रशिक्षण में प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में परिषद् के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) के मुख्य आतिथ्यि एवं श्री बी.आर. नायडू (पूर्व अपर मुख्य सचिव और) महानिदेशक म.प्र. जन अभियान परिषद् की प्रमुख आतिथ्यद तथा डॉ. धीरेन्द्र पाण्डेय, कार्यपालक निदेशक की अध्य्क्षता में प्रारंभ किया गया। उद्घाटन सत्र एवं स्वादगत संबोधन उपरांत जिला एवं विकासखण्ड वार योजनाओं एवं उनकी प्रगति की समीक्षा की गई। जिसके अंतर्गत उपस्थित जिला समन्ववयकों द्वारा अपने-अपने जिलों की प्रगति का वाचन पावर पांइट प्रजेंटेशन के माध्यम से किया। इस अवसर पर परिषद् के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार ने अपने उद्बोधन में योजनाओं के क्रियान्ववयन में आने वाली कठिनाईयों एवं उनके समाधान पर मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कहा कि किसी भी संगठन में चार प्रकार की प्रमुख चीजें होती है । क्रमश: तनाव, कमजोरी, अवसर एवं चुनौतियां मुख्यत: समय, काल और परिस्थितियों के आकलन सही समय पर करके हम सभी पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर राज्य कार्यालय, भोपाल से आये संभाग समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव, टास्क मैनेजर डॉ. सुनीता गुप्ता, संभाग समन्वयक, रवि बर्मन, संभाग के सभी जिलों एवं विकासखंडों से विकासखंड समन्वयक उपस्थित थे।



