जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्कूलों में मॉनिटरिंग एवं हेल्पलाइन नंबर जारी करने आदेश करें कलेक्टर : छात्र संगठन

जबलपुर दर्पण। जिला कलेक्टर जबलपुर के द्वारा ड्रेस एवं पुस्तकों के क्रय संबंधी आदेश के क्रियान्वयन के संबंध में जबलपुर एनएसयूआई के सदस्यों ने जिला उपाध्यक्ष अदनान अंसारी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। विज्ञप्ति के माध्यम से जिला उपाध्यक्ष अदनान अंसारी ने कहा कि जिला कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने जो आदेश जारी कर जिले में स्थित सभी अशासकीय मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं को उनके यहाँ अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उपयोग में आने वाली पुस्तकें प्रकाशकों के नाम सहित तथा प्रत्येक कक्षा में ली जाने वाली फीस की सूची स्कूल के सूचना पटल पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिये हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निजी शैक्षणिक संस्थायें विद्यार्थियों अथवा उनके अभिभावकों को किसी दुकान विशेष से पुस्तकें या गणवेश खरीदने के लिये बाध्य नहीं कर सकेंगीं। आदेश में निजी शैक्षणिक संस्थाओं को स्कूल के सूचना पटल पर पुस्तकें एवं गणवेश उपलब्ध कराने वाली पाँच-पाँच दुकानों की सूची अंकित करने के निर्देश भी दिये गये हैं। इस अवसर पर एजाज अंसारी, अपूर्व केसरवानी, देवकी पटेल, शफी खान, एहसान अंसारी, वाजिद कादरी,अंकित कोरी, फैजान, अमन, कुनाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88