जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सतगुरु माता जी के सानिध्य में होगा विशाल आध्यात्मिक संत समागम

जबलपुर दर्पण। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का लगभग 25 माह के लंबे अंतराल के पश्चात् संस्कारधानी जबलपुर में आज आगमन हो रहा है। सतगुरु माता जी की कल्याण यात्रा 20 मार्च से मध्य प्रदेश से आरंभ होकर आज 27 मार्च यात्रा का पड़ाव संस्कारधानी जबलपुर में हैं। 7.5 एकड़ भेड़ाघाट भवन भूमि पर विगत दस दिनों से सेकड़ों सेवादारों व साधसंगत द्वारा सतगुरु माता जी के आगमन के समाचार से ही तैयारियां चल रही थी l
इस विशाल आध्यात्मिक निरंकारी समागम में जबलपुर के अतिरिक्त बालाघाट, सिवनी, मंडला, नरसिंहपुर, नैनपुर, करेली, वारासिवनी, रेंगाटोला सिहोरा, धनपुरीव अन्य प्रदेशों, महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज पावन आशीर्वाद प्राप्त करने उपस्थित हो रहे हैं।
निरंकारी आध्यात्मिक सत्संग कार्यक्रम में भक्तिगीत, विचार, कविताएं, कवि दरबार आदि के माध्यम से विभिन्न स्थानों से आए हुए भक्तजन भी सतगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे l
जबलपुर के ज़ोनल इंचार्ज नागपाल जी ने संस्कारधानी जबलपुर के सभी प्रभु प्रेमियों से प्रार्थना कि है कि आज दिनांक 27 मार्च दिन रविवार, समय सायं06 से 8.30 बजे सतगुरु माता के अमृत वचनों कि वर्षा होगी अत: सभी भक्तजन तथा श्रोता बंधु भेड़ाघाट भवन भूमि में पधार कर सत्संग का आनंद प्राप्त कर अपने ह्रदय में पावन वचनों को आत्मसात् कर सुंदर जीवन का निर्माण करें व सतगुरु के आशीर्वाद के पात्र बने l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88