पूर्व छात्र मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा दिनॉक 26 मार्च 2022 को भूतपूर्व छात्र मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न अकादमिक / सामाजिक कार्यक्रमों में पूर्व छात्रों की उच्च स्तरीय सहभागिता सुनिश्चित कर सहयोगी छात्र मित्रों के साथ आपसी मैत्रीय संबंधो में प्रगाढता लाना था । उक्त कार्यक्रम में भूतपूर्व छात्रों द्वारा बढ़चढ़ कर सहभागिता करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों जैसे- गेम्स क्यूज . का लुफ्त उठाते हुए महाविद्यालय में गुजारे दिनों की स्वर्णिम यादों को साझा किया । मंच संचालन सामभावी भनोट , मारिया हुसैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फा वलन अरासू का कुशल मार्गदर्शन एवं उपप्राचार्य डॉ . कल्लोल दास का सहयोग प्राप्त हुआ। किरण मिश्रा विभागाध्यक्ष – शिक्षा संकाय , डॉ . रोशन सोंधिया, डॉ जरीन बक्श, डॉ तापसी नागराज, डॉ सुषमा पिल्ले, सीमा पोटफोड़े, हरीश दुबे, सुश्री नेहा नामदेव, वीरेन्द्र चुटेलकर, श्रीकांत, अशी जैन, अनध तिवारी का सहयोग सराहनीय था।


