कटनी जिले के ग्राम मोहाई बहोरीबंद में मनाया,अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस

जबलपुर दर्पण नप्र। कटनी जिले के बहोरीबंद ब्लाक के ग्राम मोहाई में केन्द्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी का बलिदान दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात अवंतीबाई लोधी जी एवं स्वामी ब्रह्मानंद जी के तैल चित्र पर तिलक वंदन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कटनी,पन्ना,सागर,दमोह, जबलपुर जिले के सम्मानीय अतिथि गण एवं सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र सिंह लोधी जबेरा विधायक,विक्रम सिंह लोधी,पूर्व जनपद अध्यक्ष पाटन,भारत सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जबलपुर,संजय पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत जबलपुर,बिहारी पटेल जिला कार्यकारी अध्यक्ष लोधी समाज जबलपुर प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। श्री पटेल ने कहा कि अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया है,एवं नौजवानों को नशामुक्त समाज बनाना है।
कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही है।



