विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ का हुआ गठन

जबलपुर दर्पण। मंदिर घाट जाटपुरा पर विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ का गठन किया गया। महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष का पद वंदना दुबे को दिया गया। उन्हीं के मार्गदर्शन में गुना जिले की विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सरला प्रदीप चौबे को जिला गुना प्रभारी मीनू शर्मा को अध्यक्ष मोनिका द्विवेदी उपाध्यक्ष संगीता दुबे प्रभारी किरण तिवारी सचिव रेखा कौशल संगठन मंत्री आरती समाधिया संगठन मंत्री विद्या बिरथरे गौरक्षा प्रमुख डॉक्टर नीरू बृजेश शर्मा प्रवक्ता ममता शर्मा प्रचार मंत्री और उमा शर्मा अनुशासन प्रमुख को पद दिया गया कार्यक्रम के दौरान सभी बहनों ने अपने अपने विचार विमर्श रखें और ब्राह्मण समाज को आगे लाने के लिए सभी ने संकल्प लिया सभी बहनों ने सनातन संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने और अपने बच्चों में धार्मिक संस्कार डालने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में वंदना दुबे ने आभार व्यक्त किया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



