राष्ट्रीय सेवा योजना ने चलाया स्वच्छता अभियान

जबलपुर दर्पण। शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम महुआ खेड़ा में बौद्धिक परिचर्चा में प्रोफ़ेसर पुनीत मरवाह एवं अली रजा सर ग्रंथपाल डॉक्टर सुनील गिरी ने स्वच्छता जागरूकता के संबंध में स्वयंसेवकों को जानकारी प्रदान की। जिसके अंतर्गत स्वयंसेवकों ने जानकारी को अपनाते हुए ग्राम महुआ खेड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफ़ेसर कृष्ण कुमार पांडे द्वारा मंच का संचालन किया गया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में ग्राम महुआ खेड़ा के निवासियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा शिविर में विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार भी उपस्थित रहा शिविर के समस्त कार्यक्रम स्वयंसेवकों द्वारा संचालित किए जाते हैं।



