मझौली में विधायक कप संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू —नगर परिषद मझौली मैं विधायक कप और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वर्गीय शंभू जी मेमोरियल स्टेडियम मझौली मैं हुआ मुख्य अतिथि के रूप में बहोरीबंद विधायक प्रणव पांडे पाटन विधायक अजय विश्नोई एवं नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र चौरसिया के नेतृत्व में किया जा रहा जिसमें महिला एवं पुरुष वर्ग दोनों ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे
जिसमें पुरुष वर्ग की 12 टीम भाग ले रहे हैं कार्यक्रम के शुभारंभ में मझौली एवं जबलपुर की टीम के बीच खेला जाएगा उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों में तहसीलदार मझौली प्रदीप मिश्रा नगर परिषद अधिकारी मौसम पालीवाल ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पारस ठाकुर गोविंद पांडे राहुल जामले अमित बघेल
जनप्रतिनिधि — पश्चिम मंडल अध्यक्ष मुकेश सेन, प्रमोद जैन ,गायत्री ठाकुर, मुडा भाई जान ,उर्मिला दाहिया



