मन के नियंत्रण से स्टेरिंग में नियंत्रण

जबलपुर दर्पण। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर प्रोजेक्ट के अंतर्गत ब्रह्मा कुमारीज यातायात एवं परिवहन प्रभाग द्वारा शिव स्मृति भवन भवरताल सेवाकेंद्र में आयोजित सुरक्षित भारत सड़क सुरक्षा मोटर साइकल यात्रा के उद्घाटन समारोह में जनमानस को सम्बोधित करते हुए राज योगिनी बी के भावना बहिन जी ने कहा कि वर्तमान समय मानव मानसिक बीमारियों से ग्रसित है l इस कारण अपनी मानसिक शांति, एकाग्रता को खोता जा रहा है। फ्लस्वरूप वह दुर्घटना का शिकार हो रहा है। राज योग मेडीटेशन का अभ्यास मन को अनु शासित करता है। अतिथि के रूप में उपस्थित संतोष पाल आर टी ओ जबलपुर, डॉ जितेंद्र शर्मा आर टी ओ नरसिंहपुर, मधुकर चौकीकर, डी एस पी यातायात, डॉ एस के पाण्डे, डॉ श्याम रावत, भ्राता पंकज परमार, डी एस पी अनिल मिश्रा, सारिका पाण्डे उपस्थित रही।



