जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने थामा आप का दामन

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी पंजाब के विधानसभा चुनाव में हुई ऐतिहासिक जीत के बाद देश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लोग आम आदमी पार्टी बदलाव की राजनीति का दामन थाम रहे हैं। पंजाब चुनाव की ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह का प्रथम नगर आगमन पर विशाल महा सदस्यता अभियान प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जसवाल विशेष प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेसी नेताओं को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह जी के हाथों से सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा मध्यप्रदेश में लूट तंत्र कि सरकार चल रही आम आदमी महंगाई से दम तोड़ रहा जनादेश का सौदा हो रहा और शिव-राज में लूटतंत्र का तांडव हो रहा भ्रष्ट्राचार का आलम है ऐसे में प्रदेश में कल्याणकारी राज की स्थापना की आवश्यकता है। पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव ने बताया कि पंजाब जीत के बाद जबलपुर में बदलाव संकल्प रैली 30 मार्च को छोटी लाइन फाटक में 10:00 छोटी फाटक मालवीय चौक बड़ा फुहारा गोहलपुर दमोह नाका दीनदयाल चौक एसबीआई अहिंसा चौक मेहता पैट्रोल पंप कछपुरा ओवर ब्रिज गौतम जी की मडिया गुलौआ चौक शुक्ला नगर मदन महल से होते हुए महानंदा में समाप्त होगी।
महा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का संचालन विनय जैन और देवी सिंह सहित मनोहर लाल जाटव, बृजेश चतुर्वेदी, प्रशांत चौकसे, जगदीश माली,अंकित गोस्वामी, मयंक राज, चंद्रभूषण ठाकुर, मो. अनवर (अन्नू) हुसैन, सतीश पवैया, चंद्रभान विश्वकर्मा, पंचम झा, शिव कुमार सिंह, दुर्गेश सिंगरहा, अमरीष पटेल, मनोज झारिया, वैभव छेत्री, मदन शर्मा, मनीष शर्मा, नवल सोनकर, गोविंद पटेल, ईदू शा रहबर, डॉ अब्दुल्ला, सुखी लाल, जेठू सिंह परस्ते, राजेश यादव, नवीन वैद्य, गुड्डू,नीरज कुमार डेहरिया, नवल सोनकर, गेंदालाल चौधरी, शारदा प्रसाद चौधरी, राजेश रजक, महेश प्रसाद झारिया, रितेश सिंह, डॉ सुनील दुबे, अरविंद कुमार ताम्रकार, कृष्ण कुमार यादव, बिलाल शाह, रमाकांत पटेल,अजय सेन, आनंद तिवारी, शकील अहमद, डॉ मानक लाल जाटव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88