दबंग शिक्षक कर रहे मनमानी

सिहोरा सतधारा जबलपुर दर्पण। जब शिक्षक गुंडागर्दी करने लगे, तो समाज और छोटे-छोटे स्कूली बच्चों का भविष्य क्या हो सकता है? सभ्भय शिक्षक और सभ्भय समाज के बीच इस घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। मामला सामने तब आया जब सिहोरा तहसील के प्राथमिक शाला महगवां में पदस्थ शिक्षक अनिल हल्दकार और उनकी पत्नी सर्जना हल्दकार के द्वारा मझगवाँ थाना मैं 26 मार्च दिन शनिवार को दोनो शिक्षक पति पत्नी सहित अन्य शिक्षक, दबंग शिक्षक आरोपी अनिल ज्योतिषी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे। क्षेत्रवासियों को चिंता इस बात की सता रही है, कि प्रशासन और शिक्षा प्रशासन को पूरी तरह से घटना की जानकारी होने के बाद भी अब तक आरोपी दबंग शिक्षक के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। जबकि एक सप्ताह पूरे होने जा रहे है। इससे साफ जाहिर होता है, कि प्रशासन और शिक्षा प्रशासन कुंभकरण की नींद में सो रहा है। जिले के स्कूलों में क्या हो रहा है। शिक्षा विभाग को कोई चिंता नहीं है। शिक्षा विभाग स्कूलों के प्रति बेपरवाह देखा जा रहा है। दबंग शिक्षक शिक्षाजगत को मजाक बना कर आजाद घूम रहा है। मझगवाँ थाना एएसआई भैया लाल वर्मा ने बताया कि भयभीत होकर मारपीट घटना से बचने के लिए पड़वार निवासी फरियादी अनिल हल्दकार पत्नी सर्जना हल्दकार 26 मार्च 2022 करीब 4:00 बजे मझगवाँ थाना पहुंचकर आरोपी अनिल ज्योतिषी सिहोरा निवासी जो माध्यमिक प्राथमिक शाला पड़रिया कला में पदस्थ शिक्षक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार अनिल ज्योतिषी अपने फोन नं. 8602053846 पर गंदी गंदी गालियां और मारने की धमकी देकर फरियादी शिक्षक को मानसिक तौर से बीमार बना दिया है। जिससे फरियादी को मानसिक ठेस पहुंची है।पुलिस ने फोन रिकॉर्डिंग और व्ययान के अनुसार मामला 294, 507, 506, के तहत मामला कायम कर लिया गया है। और पुलिस जांच को संज्ञान में लेते हुए आरोपी अनिल ज्योतिषी पर गिरफ्तारी कार्यवाही शूरू कर दिया है।
जिला पंचायत सीईओ जबलपुर। सलोनी सिडोना का कहना है कि प्राथमिक शाला महगवां में पदस्थ अनिल हल्दकार की घटना पर जांच की जाएगी, जांच उपरांत आपत्तिजनक शब्द बोलने वाले शिक्षक पर कड़ी से कड़ी कार्यावाही की जाएगी।
डीईओ जबलपुर घनश्याम सोनी जबलपुर
ने बताया कि प्राथमिक शाला महगवां में पदस्थ अनिल हल्दकार की घटना जिला कार्यालय के संज्ञान में नहीं आया है। जैसे ही जिला कार्यालय के संज्ञान में फाइल आ जाती है। तो बड़े स्तर की जांच कार्यवाही जरूर की जाएगी।



