जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बाल संप्रेषण गृह के बच्चों ने सीखी कम्यूनिकेशन स्किल

जबलपुर दर्पण। बाल संप्रेषण गृह गोकलपुर में कल पर्सनालिटी डेवलपमेंट के अंतर्गत कम्यूनिकेशन स्किल पर वर्कशॉप आयोजित की गई। जिसमें संस्कार जनसेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी राकेश गुप्ता ने बच्चों को वार्तालाप कला पर मार्गदर्शन दिया। राकेश गुप्ता के द्वारा वार्तालाप बेहतर करने के लिए बच्चों को कई टिप्स भी दिये गये। उन्होंने बताया कि कुछ बातों का ध्यान रखकर हम अपनी बातचीत के तरीके को आकर्षक एवं प्रभावी बना सकते हैं। कार्यक्रम में बाल संप्रेषण गृह की अधीक्षक साधना तिवारी, अरूण बुधोलिया, अनुज शर्मा एवं हामिद खान उपस्थित रहे।



