प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह संपन्न

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय के प्रेरणा प्रेक्षागृह में विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय, अंतर महाविद्यालयों में की गई वार्षिक गतिविधियों के आधार पर ” प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित की गयी। कार्यक्रम के अध्यक्ष जेराल्ड अल्मेडा का स्वागत पुष्पगुच्छ से डॉ . एलिना फिलिप द्वारा किया गया। विशप ने अपने उद्बोधन में ” सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जीवन की यात्रा में जो शिक्षा – दीक्षा आप ग्रहण करते है उसमें यदि अनुकूल वातावरण मिलें तो अपनी इच्छा शक्ति द्वारा आप अपने ज्ञान के प्रकाश द्वारा अपने समाज व देश को गौरान्वित महसूस करा सकते है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि फा अब्राहम थे। वार्षिकी समारोह में प्रशस्ति पत्र पाकर महाविद्यालय के विद्यार्थियों भावविभोर हुए तथा अपने को गौरान्वित महसूस किया। प्राचार्य डा फा वलन अरासू ने अपने स्वागत भाषण में सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ . कल्लोल दास जी का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त था।



