फिंगर प्रिंट की मदद से दो शातिर चोरों को पुलिस ने दबोचा
जबलपुर दर्पण नप्र। संजीवनी नगर थाना प्रभारी शोभना मिश्रा से मिली जानकारी अनुसार नौमी पटैल निवासी ग्राम नौनी टिपरा शहपुरा वर्तमान निवासी संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दि 14-3-22 की दोपहर घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ नौनी टिपरा चली गयी वापिस आने पर देखा मेन दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था अंदर आलमारी का लॉकर टूटा था आलमारी में रखे जेवरात व नगदी रुपया अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया,घटना स्थल से मिले फिंगर प्रिंट का मिलान कर पूर्व मे पकड़े गये अपराधियों से किए गए पूर्व मे चोरी के प्रकरण में पकडे गये आरोपी अरूण बेन उर्फ गुल्ली पिता मनोहर बेन निवासी जोगी मोहल्ला से मैच होने पर सरगर्मी से तलाश करते हुये अरूण बेन को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की गयी तो अपने साथी राकेश साहू के साथ धनवंतरीनगर क्षेत्र मे 04 नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया । आरोपी राकेश साहू को भी अभिरक्षा में लिया गया।
दोनों आरेापियों की निशादेही पर चुराये हुये जेवर व नगदी बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मान् न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



