अवैध निर्माण पर टेढ़ीनीम वाले चपटा पर चला शासन का बुलडोजर:करोड़ों की जमीन कब्जा मुक्त

जबलपुर दर्पण नप्र। मध्य प्रदेश शासन के सक्त निर्देश पर जबलपुर शासन प्रशासन द्वार हनुमानताल के टेडीनीम और बहोराबाग की होटल और मकान का अवैध निर्माण करने वाले शहर के शातिर बदमाश रईश चपटा के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर,वर्षो से किए अतिक्रमण को पल भर में ध्वस्त कर दिया आरोपी ने दो करोड़ की बेशकीमती जमीन पर मकान बना रखा था इसके ऊपर 15 से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। जिला कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी.एवं एसपी तथा नगर निगम कमिश्नर के मार्गदर्शन में कार्यवाही की गई इसके द्वारा टेढ़ीनीम में लगभग 4000 वर्गफु ट भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ रूपये एव उस पर 10 लाख रूपये की लागत से दुकान का निर्माण तथा 2 कमरे एवं गोदाम को पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की मौजूदगी में जमीदोज किया गया। इसी तरह बहोराबाग में लगभग 2500 वर्गफुट भूमि जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रूपये उस पर लगभग 20 लाख रूपये की लागत से अवैध मकान निर्माण पर भी बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया गया कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खाण्डेल,परिवीक्षाधीन शशांक,एस.डी.एम.आधारताल नम: शिवाय अरजरिया, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम,थाना प्रभारी गोहलपुर अरविंद चौबे, थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी, थाना प्रभारी कैंट विजय तिवारी, थाना प्रभारी बेलबाग सुश्री प्रियंका केवट, थाना प्रभारी खमरिया सुश्री निरूपा पाण्डे, थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते थाने के बल के साथ तथा रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी पुलिस लाईन सहित नगर निगम अतिक्रमण दस्ता प्रभारी लक्ष्मण कोरी अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद थे।




