खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर कांग्रेस कमेटी जबलपुर द्वारा मालवीय चौक से बड़ा फुहारा तक बैलगाड़ी यात्रा निकाली गई। बढ़ती हुई गैस सिलेंडर की कीमतों एवं पेट्रोल-डीजल की रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सीटी बजा कर सरकार को जगाने का प्रयास किया। बैलगाड़ी यात्रा में उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सम्मानीय विनय सक्सेना सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई आसमान छू रही है। आम आदमियों का महंगाई से जीना मुश्किल हो गया है। आज भाजपा सरकार की महंगाई बाली नीतियों को जनता के सामने लाने के लिए ही देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वार विरोध प्रदर्शन कर जताया जा रहा है। नगर कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। आम नागरिक भारतीय जनता पार्टी की महंगाई वाली नीतियों से बहुत परेशान है। आम जनता के दुख दर्द को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने आज प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है।

महंगाई डायन के विरोध में दमोह नाका में प्रदर्शन : जबलपुर के दामोह नाका में नगर अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू, ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार गुड्डू चौबे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादद , झल्ले लाल जैन , सेवादल अध्यख सतीश तिवारी , सतीश उपाध्याय , मुकेश राठौर, एकता ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र गौतम, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पंकज पटेल,पूर्व पार्षद अभिषेक यादव, अमर धरमपुरिया, जय ठाकुर ,राज विष्वकर्मा, टीकाराम कोस्टा, मनोज विश्वकर्मा, शैलेष भाई, सीमा तिवारी, आशीष बारी, आदेश चौबे, नगर महामंत्री दिलीप पटारिया, ब्लॉक अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, बबलू नामदेव, प्रवीण चौहान, राजीव तिवारी, सुशील धार, धर्मेंद्र पटेल,एवं समस्त कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88