मानव जीवन को सुखमय व गरिमामय बनाते हैं मानव अधिकार

जबलपुर दर्पण। मानव अधिकार न केवल हमारे जीवन की सुरक्षा करते हैं अपितु वे मानव जीवन को सुखमय व गरिमापूर्ण बनाते हैं। उक्त उद्गार मानव अधिकार क्रांति संगठन के 15 वें स्थापना दिवस समारोह में विधायक विनय सक्सेना ने मुख्य अतिथि आसंदी से व्यक्त किए।कार्यक्रम अध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरिशंकर दुबे ने मानव अधिकारों के इतिहास और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि व राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में मानव अधिकारों का हनन मानवता के प्रति गंभीर अपराध है। वरिष्ठ शिक्षाविद् संजीता तिवारी, आनंद मोहन पाठक व पं.राम छवि महाराज ने मानव अधिकारों के संरक्षण में संगठन की भूमिका की सराहना की। संस्थाध्यक्ष डॉ. गीता पांडे ने संगठन की 15 वर्षीय यात्रा और उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर धर्म, शिक्षा, कला, साहित्य , विधि व समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं हेतु 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन माधुरी मिश्रा ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ.मुकेश जैन ने किया। समारोह में डॉ. एच . पी. तिवारी, मीना पांडे, शुभम् मिश्रा, अपूर्व त्रिवेदी व पंकज मेहता सहित बड़ी संख्या में संस्था पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।



