जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

किसान के हितों को ध्यान में रखकर,क्षेत्रीय जैविक एवँ प्राकृतिक खेती केंद्र जबलपुर रहेगा:राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण नप्र राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। किसानों के लिए उन्नत तकनीक व जैविक एवँ प्राकृतिक खेती के लिए जबलपुर में स्थापित क्षेत्रीय  जैविक एवँ प्राकृतिक खेती केंद्र को नागपुर शिफ्ट किये जाने के निर्णय पर लोकसभा के मुख्य सचेतक साँसद राकेश सिंह ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भेंट कर इस सन्दर्भ में चर्चा की। चूंकि इसकी स्थापना  जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी किन्तु इसके प्रति किसानों व आम लोगों मे किसी प्रकार का उत्साह नही देखा गया जिसके कारण इस केंद्र को नागपुर शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। श्री सिंह ने बताया कि जबलपुर में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसकी स्थापना की गई थी किन्तु इसके प्रति लोगो व किसानों मे उत्साह नही देखा जा रहा था जिसके कारण केंद्र सरकार ने इसे नागपुर ले जाने का निर्णय लिया था पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से इस संदर्भ में चर्चा की गई और बताया कि नागपुर शिफ्ट होने से जबलपुर की जनता के साथ अन्याय होगा तब उन्होंने आश्वस्त किया है कि अब जैविक एवँ प्राकृतिक खेती केंद्र को नागपुर नही ले जाया जाएगा अपितु जबलपुर में ही इसे और अधिक उन्नत बनाया जाएगा जिससे इसका लाभ किसानों को मिल सके। साँसद श्री सिंह ने इस निर्णय के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88