हिंदू नव वर्ष में भगवा झंडे कचरे की गाड़ी में भरवा कर फिकवाने पर हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। सुबह 9 बजे शहर के ह्रदय स्थल बड़े फव्वारे में हिंदू नव वर्ष व चैत्र रामनवमी के पर्व पर हिंदू संगठनों द्वारा लगाए गए भगवा झंडे व बैनरो को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जब नगर निगम कर्मचारियों को कचरे की गाड़ी में उखाड़ कर ले जाते हुए देखा तो आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इसका तीव्र विरोध करते हुए इसे तुरंत सम्मान पूर्वक कचरे की गाड़ी से उतरवाकर वापिस अपनी जगह पर लगा दिया। जैसे ही यह खबर जबलपुर में फैली तो अक्रोशित हिंदू संगठन बजरंगदल,धर्मसेना,हिंदू जागरण मंच, भाजपा और बड़े फव्वारा व्यापारी संघ के पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में बड़े फव्वारे में पहुंच कर धरने पर बैठ गए, अक्रोशित हिंदू संगठन के लोग नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हे तत्काल निलंबित करने की मांग करने लगे, हिंदू संगठनों का यह धरना प्रदर्शन लगभग 3 घंटे तक चला, बाद में घटना स्थल पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, एवम जिला कलेक्टर भी पहुंच गए जहां पर हिंदू संगठनों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौप कर हिंदू विरोधी मानसिकता के निगम कमिश्नर को तुरंत हटाने की मांग की उनके आश्वाशन के बाद ही हिंदू संगठनों का धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। आज इस प्रदर्शन में हिंदू संगठनों में विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह जी, धर्मसेना अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, कमलेश कनौजिया, नीरज राजपूत, संदीप अग्रवाल, अविनाश सुखदान, कोमल सिंह,सहित अन्य हिंदू संगठनों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



