अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन पुलिस व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने सट्टा खिलाते 4 सटोरिये को दबोचा

जबलपुर दर्पण पाटन नप्र। पाटन थाना प्रभारी आसिफ इकबाल से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को व मुखबिर से सूचना मिली कि सहकारी बैंक के पीछे पाटन में 2 व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अवेैध लाभ अर्जित कर रहे हैं सूचना पर पाटन थाना एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देते 2 व्यक्तियो को पकडा गया दोनों ने पूछताछ में अपने नाम रिंकू बर्मन उम्र 34 वर्ष निवासी साहू कालोनी एवं रमेश रजक उम्र 30 वर्ष निवासी चौेधरी मोहल्ला पाटन बताये, दोनों सटोरियों के कब्जे से 5 सट्टा पट्टी एवं नगद 12 हजार 500 रूपये जप्त किये गये। संयुक्त टीम के द्वारा सिविल अस्पताल के सामने विपिन पान सेंटर के पास दबिश देते हुये विपिन सेन उम्र 48 वर्ष एवं शुभम सेन उम्र 23 वर्ष दोनो निवासी थापक वार्ड पाटन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 4 सट्टा पट्टी एवं नगद 4 हजार 200 रूपये जप्त किये गये। चारों सटोरियों के विरूद्ध थाना पाटन में धारा 4 (क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। चारों सटोरियों को रंगे हाथो सट्टा लिखते हुये पकड़ने में मुख्य भूमिका क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा,आरक्षक बलराम पाण्डे,अतुल गर्ग, बालकृष्ण शर्मा,अजय लोधी एवं थाना पाटन के उप निरीक्षक निंरजन प्रसाद सोनी तथा आरक्षक अमित की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88