नवरात्र पर्व के साथ देवी पुराण का अमृतपान कर रहे ग्रामवासी

शाहपुर संवाददाता राजेश ठाकुर। देवी पुराण का चतुर्थ दिन कथा महिषासुर वध शुंभ निशुंभ महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती माता की कथा का वर्णन चंडिका मां की कथा का वर्णन देवी चरित्र का वर्णन किया कथावाचक महाराज श्री तरुण कृष्ण शास्त्री जी देवी पुराण का जनसमुदाय को करा रहे रसपान ग्राम के आम जनमानस के साथ आस पास के ग्राम से लोग देवी पुराण सुनने आ रहे आज के कथा मे नौ दुर्गा और नवरात्र के महात्मय को कथा के माध्यम से अमृत पान कराया देवी मढियां मे 54 कलश स्थापित है जो लगातार नौ दिनो तक अखण्ड प्रज्जवलित है मनोकामना – पूरी होने पर ग्रामवासी कलश एवं जवारे माता के दरवार मे स्थापित करते है इस तरह धूमधाम से नवरात्र पर्व को ग्रामवासी मना रहे।



