डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जिले भर में विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र निःशुल्क बनाए जाएंगेे

कलेक्टर रत्नाकर झा ने सभाकक्ष में आयोजित की शिक्षा विभाग की बैठक

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि विद्यार्थियों की उपस्थिति सहित शालाओं का संचालन बेहतर ढंग से किया जाए। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शालाओं में कक्षा पहली से कक्षा बारहवी तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के सभी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क जाति प्रमाण बनाये जाएंगे।
कलेक्टर श्री झा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की बैठक में उक्त निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू अरूण कुमार, एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान राघवेन्द्र मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री झा कहा कि सभी शिक्षक/षिक्षिकाएं शालाओं में कक्षा पहली से कक्षा बारहवी तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की दर्ज संख्या भेजना सुनिश्चित करेंगे। जिसके आधार पर जाति प्रमाण पत्र के फार्म स्कूलों को भेजा जा सके। कक्षा शिक्षक के द्वारा सभी फार्म भरे जाएंगे। पटवारी का प्रतिवेदन लगाना होगा। सभी फार्म भरकर जिला कार्यालय में जमा करने होंगे। जिससे अध्ययनरत विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जा सके। कलेक्टर श्री झा ने इस अवसर पर अक्षय उर्जा का अपव्यय रोकने के निर्देष दिए। उन्होंने सभी विद्यालयों में अक्षय उर्जा के महत्व को बताने को कहा। सभी विद्यार्थियों का अनिवार्य रूप से पंजीयन कर और परीक्षा आयोजित कर प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को अनिवार्य रूप से टीका लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88