मां करती है जीवन भर बच्चो के सुख और ऐश्वर्य की कामना : स्वामी नरसिंहदास

जबलपुर दर्पण। माता अपने बालक के लालन-पालन से लेकर शिक्षण और जीवन के हर क्षण मे सुख समृद्धिदायक जीवन की कामना करती है। नवरात्र महोत्सव मे माता के हर स्वरूप का वर्णन हमे मां से परिचित करता है। बालक के हर कष्ट को हरने मां भिन्न-भिन्न अवतार लेकर आसुरी वृति का नाश करती है। मां के आशीर्वाद से बच्चा हर परीक्षा मे उत्तीर्ण होकर विजयी होता है। उक्त उदगार नवरात्रि के पावन अवसर पर पंचमी तिथि पर स्कंद माता के पूजन मे परम पूज्य प्रातः स्मरणीय श्री नरसिंह पीठाधीश्वर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने कहे। चैत्र नवरात्र महोत्सव मे नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज मे प्रातः 9:00 से 12:00 तक श्रीरामचरितमानस का नवाह्नपरायण पाठ 12:00 बजे आरती हुई, सायं 6:00 से 9:00 तक रामायण पाठ और आरती संपन्न हुई। मां त्रिपुर सुंदरी श्री विद्या ललिता देवी जी का अभिषेक, शास्त्रनामार्चन, आरती पं आचार्य संजय शास्त्री, प्रियांशु शास्त्री ,संदीप शास्त्री अदि वैदिक आचार्य संपन्न करा रहे है , तृतीया के पूजन अर्चन आरती मे प्रो वीणा तिवारी,लालमन मिश्रा, राजेन्द्र प्यासी,राम जी पुजारी, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, राजेन्द्र यादव, अंबर पुंज, कामता प्रसाद गौतम उपस्थिति रहे। पंचमी पूजन मे प्रातः काल सभी श्रृध्दालुओ से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह नरसिंह मंदिर गीताधाम परिवार ने किया है।



