संस्कार भारती अखिल भारतीय संस्था का आजादी के अमृत महोत्सव पर कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। संस्कार भारती और रुद्राक्ष वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्ष पर आधारित शहीदों की शौर्य गाथा व नर्मदा नाट्य मंचन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। संस्कार भारती के महामंत्री संजय सागर सेन के बताए अनुसार प्रधानमंत्री जी के द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि पूरे भारत देश में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मनाने का संकल्प लिया गया है इसी तारतम्य में संस्कार भारती जबलपुर इकाई व रुद्राक्ष वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में शहीदों की शौर्य गाथा को बच्चों तक ले जाने के उद्देश्य से संस्था के नाट्य प्रमुख कमलेश यादव के अथक प्रयासों से रुद्राक्ष पार्क के बच्चों को नाटक का प्रशिक्षण दिया गया एवं उनकी प्रस्तुतियां सुनिश्चित की गई जिसमें बच्चों के उत्साह की भूरी भूरी प्रशंसा सोसायटी के सदस्यों ने की कार्यक्रम का शुभारंभ मनोज नामदेव के संचालन में दीप प्रज्वलन तथा सोसाइटी के डॉ संजय सेन राज किशोर श्रीवास्तव आलोक विश्वकर्मा अर्जुन साहू सुनील गोस्वामी के आतिथ्य में हुआ बच्चों के द्वारा शहीदों की शौर्य गाथा पर आधारित दुर्गावती नामक नाट्य मंचन एवं प्रदूषित नर्मदा के बचाव हेतु बच्चों ने अपने अभिनव के माध्यम से स्वच्छता पर नाट्य संदेश पेश किया एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई आयोजन का सफल प्रयास मदन पटेल राजेश खरें संजय सागर रवि सोनी प्रभात दुबे के विशेष सहयोग से संभव हुआ संस्था से उपस्थित सदस्यों मनीष जैन उमंग करें आरती दीक्षित महेश मानव प्रेम दास रामायणी रश्मि नामदेव उदय राम साहू नारायण पटेल तथा सोसाइटी के सैकड़ों सदस्यों ने कार्यक्रम की बहुत बहुत सराहना की एवं ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों की श्रंखला बनाए रखने का आश्वासन दिया।



