अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
औचक निरीक्षण पर निकले पुलिस कप्तान:शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करे

थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने सभी को आदेशित किया
जबलपुर दर्पण नप्र। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा कोतवाली, गोहलपुर,विजयनगर एवं हनुमानताल थाने का औचक निरिक्षण किया हवालात, मालखाना कक्ष,सीसीटीएनए
कक्ष,आदि का निरीक्षण कर हवालात की सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके साथ ही थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान सभी को आदेशित किया साथ ही महिलाओं,बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये उनकी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही कर तत्काल राहत दे,इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिये, कार्यवाही निष्पक्ष एवं पारदर्शी होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रकरणों में पीड़ित को तत्काल राहत राशि दिलाई जाये। सीएम.हैल्प लाईन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित संतुष्टीकारक समाधान किया जाये। प्रतिदिन शाम को गणना के पश्चात अधिक से अधिक बल के साथ थाना क्षेत्र के अपराध संभावित क्षेत्र एवं पूर्व में जहॉ पर चेन/मोबाईल स्नेचिंग एवं चाकू बाजी की घटनायें हुई है प्रभावी पैट्रोलिंग करे। चैत्र नवरात्रि की पंचमी पर विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल द्वारा बड़ी खेरमाई से बूढ़ी खेरमाई तक निकाले जा रहे महाआरती जुलूस के दौरान लगाई गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मिलोनीगंज पॉइंट पर रुक कर व्यवस्था में लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।



