जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए:16 अप्रैल को एक दिवसीय कार्यशाला व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण नप्र। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय समग्र राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और उद्देश्यों के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए नीतियों के निर्माण और कार्यान्वयन के लिए कार्य करता है। इसके साथ ही मंत्रालय का उद्देश्य खेत से उपभोक्ता तक आपूर्ति श्रृंखला के बीच आने वाले अंतराल को भरने के लिए महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है। पीएम किसान संपदा योजना के अंतर्गत देशभर में मंत्रालय द्वारा 31.मार्च 22 तक 1082 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन सभी परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 21 हजार करोड़ रूपए है इसके साथ ही मंत्रालय द्वारा इन परियोजनाओं को करीबन 6790 करोड़ रूपए के अनुदान की स्वकृति दी गई है। सभी परियोजनाओं के पूर्ण होने के उपरांत देशभर के करीबन 50 लाख किसानों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ मिलेगा इसके साथ ही खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में देशभर से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीबन 6 लाख 40 हजार रोजगार का सृजन होगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सात वर्षों की अवधि के लिए 10,900 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ “खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन योजना” नामक एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना को मंजूरी दी है। जो आत्मानिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है। साथ ही 36 परियोजनाओं के पूर्ण होने से राज्यभर में लगभग 1 लाख 86 हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
जबलपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मार्गदर्शन में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय 16 अप्रैल 22 से जबलपुर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े लोगों,सहायक समूहों, किसान उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों और किसानों को पीएमकेएसवाई और पीएमएफएमई सहित मंत्रालय विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत कराने और जागरूकता फैलाने के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को सुदृढ़ करना है। कार्यशाला में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि और मध्यप्रदेश के बागवानी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भरत सिंह कुशवाहा विशेष अतिथि के रुप में शामिल होंगे। एमएसएमई मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88