हिनोति आजम ग्राम से निकली चुनरी यात्रा,अति प्राचीन मांटेना शक्ति धाम मंदिर में हुआ समापन

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। जबेरा विधान सभा के ग्राम हिनौती आजम से चैत्र नवरात्रि सातवीं तिथि को चुनरी यात्रा निकाली गई। जिसमें महिलाएं,पुरुष,नन्हें बच्चे शामिल हुए। चुनरी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। हिनौती ग्राम के रोहित गौर एवं श्रद्धालुओं के द्वारा चुनरी यात्रा की शुरुआत की। चुनरी यात्रा महादेव घाट रोड सगरा से होते हुए 3 किलोमीटर की दूरी पर पठारी क्षेत्र के रोड ग्राम में स्थित अति प्राचीन मां मटैना शक्ति धाम मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने 451 मीटर की चुनरी मां मटैना को चढ़ाई और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। चुनरी यात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष डीजे की भक्ति संगीत की धुन पर भक्ति भाव से झूमते हुए चुनरी यात्रा में चल रहे थे रोड ग्राम मैं श्रद्धालुओं के द्वारा चुनरी यात्रा मार्ग की पानी डालते हुए साफ-सफाई करते हुए चुनरी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया चुनरी यात्रा में वरिष्ठ पत्रकार मनोहर शर्मा मथुरा राय सांसद प्रतिनिधि भाव सिंह ठाकुर सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।



