कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ झूमाझटकी,मारपीट व शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

फरार चिल्ड्रन बुक हाउस के मालिक एवं अन्य रिश्तेदारों की सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस
जबलपुर क्राइम ब्यूरो। ओमती थाना प्रभारी एसपीएस.बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के साथ शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर झूमाझटकी एवं मारपीट करने वाले चिल्ड्रन बुक हाउस के मालिक एवं रिश्तेदारों तथा अन्य के विरूद्ध ओमती थाने में प्रकरण दर्ज किया था।रिपोर्ट पर चिल्ड्रन्स बुक हाउस के मालिक अखिलेश वर्मा,धनेश वर्मा,सूर्य प्रकाश वर्मा,शशांक श्रीवास्तव,हर्षित व अन्य लोगो के विरूद्ध विभिन्न धाराओ के तहत अपराध पंजीबद्ध कर धनेश वर्मा, हर्षित,शशांक श्रीवास्तव को अभिरक्षा में लेकर शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।



