डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
छात्रा अपहरण मामले में आरोपी के अवैध दुकान और मकान को किया ध्वस्त

यूपी के तर्ज पर मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार की सख्त कार्रवाई
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला कलेक्टर रत्नाकर झा ने डिंडोरी जिले में छात्रा के अपहरण मामले में आरोपी आसिफ खान के अवैध दुकान और मकान को जमींदोज कर दिया गया। गौरतलब है कि दो दिवस तक आरोपी आसिफ खान के दुकानों सहित उसके अवैध मकान पर प्रशासन की कार्रवाई लगाकर जारी रही। कलेक्टर श्री झा ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर/जेसीबी चलवा कर दुकानों और मकान को तोड़ दिया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, एसडीएम डिंडोरी बलवीर रमण, तहसीलदार डिंडोरी बिशन सिंह ठाकुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व बड़ी संख्या में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।



